August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  कबीरधाम जिले के शासकीय महाविद्यालय कवर्धा के इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश के कैबिनेट और प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कवर्धा में दीप प्रज्जवलित कर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और इस बात को भारत के साथ-साथ अन्य देश भी मानने लगे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत जैसे पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है, उसी प्रकार हमारी योग पद्धति को आज पूरा विश्व अपना चुका है। दुनिया के किसी भी कोने में जब भी योग की चर्चा होती है तो भारत का नाम पूरे सम्मान के साथ लिया जाता है। दरअसल भारत ने ही पूरी दुनिया को योग सिखाया है और इसीलिए योग को लेकर भारत को “विश्व गुरु” कहा जाता है क्योंकि पूरी दुनिया को यह अमूल्य ज्ञान भारत से ही मिला है। सरकार योग को घर-घर तक पहुंचाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी दिनचर्या में एक घंटा योग को दे और स्वस्थ जीवन बिताए।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने स्थानीय जन प्रतिनिधि, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण, युवा, खिलाड़ी, महिला स्वच्छता दूत सहित आम जनों के साथ योग अभ्यास किया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.