August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मनमोहन राठौर का लगातार प्रयास रंग लाया। बताया जा रहा हैं की छात्रों की समस्या एवं ग्रामीण अंचल के छात्रों को कंप्यूटर से संबंधित कोर्स नहीं होने के कारण प्राइवेट संस्था का सहारा लेना पड़ता था जिससे आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं से जूझ रहे छात्रों को देखकर मनमोहन राठौर ने शासकीय ग्राम्य भारतीय महाविद्यालय में हरदीबाजार में भी कंप्यूटर कोर्स की मांग लगातार 3 वर्षों से अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर से कर रहे थे। अब कंप्यूटर कोर्स महाविद्यालय हरदी बाजार में खुलने की वजह से छात्रों में खुशियां छा गयी हैं और वे मनमोहन राठौर को बधाई दे रहे हैं। मनमोहन राठौर ने बताया कि कोरबा जिला के किसी भी छात्र को कहीं भी कुछ भी समस्या होता है हर वक्त हर समय उन छात्रों के समस्याओं का समाधान करने की कोशिश जारी रखेंगे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.