August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  आई टी कोरबा महाविद्यालय के प्रतिनिधि मंडल ने उद्योग, राजस्व और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपा।इस सम्बन्ध में कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सत्र 2008 में संचालित इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोरबा जिले का एकमात्र तकनीकी विद्यालय है, जो कि औद्योगिक संस्थानों के सहयोग से चल रहा हैं। उन्होंने आगे कहा की वर्तमान में महाविद्यालय की वित्तीय स्थिति सही नही होने के कारण महाविद्यालय के कर्मचारियो को विगत कई महीनों से मानदेय नहीं मिला हैं। जिससे उनके परिवारों में आर्थिक विषमताएं बनी हुयी हैं।
उन्होंने कहा कि जिले के एकमात्र तकनीकी संस्थान को विषम परिस्थिति में छोड़ देने से जिले की छबि धूमिल होने की दिशा में है। निजी उद्योग संस्थान बालको व लैंको द्वारा क्रमशः देय राशि 7.30 करोड़ एवं राशि 3.00 करोड़ आज दिवस तक महाविद्यालय को प्राप्त नहीं हुई हैं। जो कि महाविद्यालय की विषम परिस्थिति का बहुत बड़ा कारण है।
मुख्यमंत्री ने महाविद्यालयीन प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया हैं कि त्वरित ही कॉलेज के हित में कार्यवाही की जाएगी। महाविद्यालय के प्रतिनिधि मंडल में एन.के. त्रिपाठी, प्रणय राही, पंकज स्वर्णकार, लालिमा जायसवाल आदि की उपस्थिति रही।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.