July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* दर्री निगम जोन के 2 अधिकारीयो पर रिश्वत लेने का आरोप
* अन्य अधिकारियों में हड़कंप
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा अंचल के दर्री निगम जोन में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने कथित घूसखोरों पर कड़ी कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार नगर निगम कार्यालय दर्री जोन के एक अधिकारी डी.सी. सोनकर पर नगर निगम क्षेत्र कोरबा में प्रार्थी ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य से संबंधित उपयोग भुगतान किए गए रनिंग बिल व फाइनल बिल की राशि में से 2 प्रतिशत कमीशन की मांग करने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की प्रार्थी द्वारा इस बात की शिकायत एसीबी बिलासपुर में किए जाने पर शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर श्री सोनकर द्वार 42000 की जगह 35000 रुपये लेने हेतु सहमति देना बताया जा रहा हैं।
18 जून को प्रार्थी जब उसको रिश्वत रकम 35000 रुपये देने निगम कार्यालय कोरबा गया तो कथित आरोपी ने अपने सब इंजीनियर देवेंद्र स्वर्णकार को दर्री जोन कार्यालय में देने हेतु प्रार्थी को कहा। जिसपर प्रार्थी द्वारा कथित आरोपी को रिश्वत रकम दर्री जोन कार्यालय में देने पर रिश्वत रकम देते रंगे हाथ ACB की टीम ने पकड़ा है। दोनों कथित आरोपी को अभिरक्षा में लेकर उनके विरुद्ध धारा 7, 12पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.