July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले में मादक पदार्थ (कच्ची महुआ) का सेवन करने पश्चात एक महिला सहित 3 लोगों की मृत्यु हो गयी हैं।
जानकारी के अनुसार घटना करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटमेर की है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया तीनों की मृत्यु मादक पदार्थ का सेवन करने पश्चात हुई हैं, मृतकों में श्रीमति मालती बाई (50), राम सिंह (60), बेदराम (49) शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों मृतक बेदराम के निवास में मादक पदार्थ का सेवन कर रहे थे और घर में अभी भी चखना और मादक पदार्थ (कच्ची महुआ) मृत पड़े शवों के पास मौजूद थी। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मृतकों की मृत्यु मादक पदार्थ का सेवन करने पश्चात हुई हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों की मृत्यु जहरीले मादक पदार्थ का सेवन करने पश्चात या विषाक्त भोजन (फूड पॉयजनिंग) से हुई यह कहना अभी ठीक नहीं होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.