February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* पुलिस ने सख्त कार्यवाही कर कुल 16 नग मोबाइल किया जब्त
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा बाजारों एवं हटरी में मोबाइल की चोरी को रोकने एवं उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान व नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतिभा मरकाम के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्र में बाजारों में मोबाइल फोन की चोरी के साथ-साथ अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर पुलिस के द्वारा सक्रिय मुखबिर तैनात किये गए हैं जिनसे लगातार सूचना प्राप्त कर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देश के परिपालन में पुलिस के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इसी तारतम्य में सायबर सेल कोरबा की टीम एवं सीएसईबी चौकी पुलिस शहर में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की तुलसीनगर कोरबा में सामुदायिक भवन के पास 02 लड़के बहुत सारा पुराना मोबाईल फोन रखे है तथा बिक्री करने के लिये ग्राहक तलाश रहे है। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्संबंध में अवगत कराकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर मुखबिर के बताएं अनुसार हमराह स्टाफ के साथ तुलसीनगर सामुदायिक भवन के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताए हुलिये के 02 लडकों को पकड़ा। जिन्होने पुछताछ के दौरान पुलिस को अपना-अपना नाम मनोरंजन कुमार मंडल और लोबिन कुमार महतो बताया, जिनसे कोरबा आने-जाने का कारण पुछने पर टाल-मटोल करने लगे। तब हिकमत अमली से पुछताछ करने पर अपने ग्राम से आकर बाजारों में चोरी करना बताएं।
उन्होंने अपराध कबूल करते हुए बताया की उनके द्वारा बुधवारी बाजार कोरबा में मोबाईल चोरी किया गया। उनके कब्जे में रखे एक नीला रंग बैग को जांचने पर चौकी सीएसईबी जिला कोरबा के अपराध कमांक 346, 349/2024 धारा 379 भादवि में चोरी गए 02 नग मोबाईल फोन के अलावा कुल 14 नग विभिन्न कंपनियो के मोबाईल फोन बरामद हुआ, आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन को जप्त कर उनके विरुद्ध धारा 41(1-4) दं.प्र.सं./ 379,34 भादवि कायम किया गया। उनको गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.