July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* पति ने भागकर बचाई अपनी जान
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा वन मंडल के श्याँग क्षेत्र में दंतैल हाथी के हमले से महिला की मृत्यु हो गयी हैं, वही पति ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा हैं की ग्राम बासिन से दंपत्ति धान बीज लेने ग्राम गिरारी जा रहे थे। जानकारी के अनुसार इससे पहले देर रात ऐलोंग से कलमी टिकरा पहुंचे दंतैल के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। जिसके कारण ग्रामीणों को सतर्क नहीं किया जा सका था। दंतैल हाथी के पहुंचने से दंपत्ति भी बेखबर थे।
उक्त घटित घटना के पश्चात आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हैं। ग्राम बासीन की रहने मृतिका का नाम यादो बाई कंवर 50 वर्ष व पति का नाम वृक्ष राम कंवर, बताया जा रहा हैं। वन अधिकारी मौके पर आगे की कार्यवाही कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.