July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल में आयोजित है प्रतियोगिता*

*राज्य के विभिन्न जिलों के 26 किकबाकसर और 6 आफिशियल टीम में शामिल*

*सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के 5 खिलाड़ी दिखाएंगे किक पंच के दावपेंच*

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा    वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल किकबाक्सिंग एसोसियेशन के तत्वाधान में मर्यादा मैत्री रिसॉर्ट सिलीगुड़ी,पश्चिम बंगाल में दिनांक 10 से 14 जून 2024 तक जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने वाले राज्य के जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का चयन रायपुर में आयोजित 11 वी राज्य स्तरीय जूनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इन्होंने बताया कि में उक्त प्रतियोगिता किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स की प्रतियोगिताओं में राज्य के 26 बालक बालिका खिलाड़ी विभिन्न वजन वर्गो में भाग लेंगे। इन्होंने बताया कि राज्य की टीम में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, पेंड्रा, बलोदा बाजार, धमतरी सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ी इंटरनेशनल रेफरी पूजा पांडेय एवं मयंक डडसेना तथा कोच के रूप में लोकिता चौहान एवं सरवर एक्का के साथ हिस्सा ले रहे। सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा से बालक वर्ग में तुषार सिंह, रजत गोयल, सुयश नामदेव एवं बालिका वर्ग में आस्था गुप्ता एवं सिद्धि सोनवानी भाग ले रहे। टीम रवाना होने से पूर्व एकेडमी द्वारा सभी किकबाकसर को ट्रैकसूट प्रदान किया गया।
छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मुंदड़ा ने बताया है कि यह चैंपियनशिप पूरी तरह से डिजिटल है, यानी, सदस्य पंजीकरण, इवेंट भागीदारी, स्कोरिंग, परिणाम सभी ग्लोबल स्पोर्टडेटा इवेंट मैनेजमेंट सिस्टम और आरस्पोर्ट्स सदस्यता प्रणाली के माध्यम से किए जाएंगे। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को आगमी जूनियर वर्ग की विश्व चैम्पियनशिप 2024 के लिए चयन का प्रथम चरण भी माना जाएगा। राज्य की टीम के सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल को किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, क्रीड़ा अधिकारी के आर टण्डन, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी ,प्रतिभा राय,रेहाना फातिमा, अंतराष्ट्रीय रेफरी देवसागर साहू, राहुल मोदी, शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव, अशोक साहू, जुनैद आलम,प्रभात साहू, अंकुश लाल यादव, रमेश साहू , शुभम यादव, हिमांशु यादव, शुभम दास, सोमेश साहू, सानू मेहराज, रमनदीप सिंह, आदित्या पाल अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.