August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा अंचल के विदेशी मदिरा दुकान ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में 08 जून को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सुपरवाइज़र प्रतिपाल यादव, सेल्समेन प्रवीण जयसवाल एवं मल्टींवर्कर होलिका सिंह को मदिरा मिलावट करते रंगे हाथ पकड़ा गया। कथित आरोपियों के क़ब्ज़े से 06 नग मैकडॉवेल्स no1 बॉटल में भरी मिलावटी मदिरा, 06 नग मैकडॉवेल्स no1 बॉटल की ख़ाली शीशी ढक्कन, 06 नग गोवा व्हिस्की बॉटल ख़ाली शीशी एवं 04 नग आफ्टरडार्क बॉटल की ख़ाली शीशी और ढक्कन बरामद किया गया। कथित आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 38(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त आशय की जानकारी आज शासकीय तौर पर एक लईकीट विज्ञप्ति जारी कर दी गयी हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.