August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-पश्चिम क्षेत्र कुसमुंडा थाना अंतर्गत ग्राम खोडरी रिसदी में एक अज्ञात महिला का शव देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार अलसुबह ग्राम खोडरी के रिसदी सुंदरहा नाले के पास एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न हालत में शव देखा गया। उक्त महिला की साड़ी भी जली हुई है। महिला की पहचान नही हो सकी है। ग्रामीणों द्वारा कुसमुंडा पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। ग्राम रिसदी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर सुनसान इलाके में नाले से लगे झाड़ियों के बीच उक्त अज्ञात महिला का शव की जांच उपरांत पश्चात ही पूरे मामले का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच कार्यवाही कर रही है

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.