February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* वार्ड 11 के पार्षद ने मुख्यमंत्री, सांसद व श्रम मंत्री के समक्ष रखी मांग
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा अंचल वार्ड 11 के पार्षद दिनेश सोनी ने एक लिखित प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा हैं की कोरबा शहर के मध्य सुनालिया नहर पार रेलवे क्रॉसिंग पर महावीर नगर से संजय नगर स्टेशन मार्ग के बीच वाय शेप में अंडरब्रिज का निर्माण होना है। अंचल के लिये बहुआवश्यक और बहुप्रतीक्षित कार्य हेतु हसदेव बराज जल प्रबंधन संभाग रामपुर/कोरबा के द्वारा बायीं तट नहर के क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वालों को कब्जा खाली करने के लिए 7 दिवस का समय दिया गया है। इसकी नोटिस संबंधित परिवारों को दिया गया है।
इस मामले में वार्ड क्रमांक-11 नई बस्ती के पार्षद दिनेश सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, कोरबा विधायक व कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन
को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उक्त अंडरब्रिज बनने से शहरवासियों को लाभ अवश्य मिलेगा परंतु वहां वर्षों से निवास करने वाले लोगों की परेशानी भी बढ़ेगी।
दैनिक रोजी-दिहाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते आ रहे इन परिवारों के समक्ष आवास और रोजगार की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। वर्षों से निवासरत इन परिवारों के लिए यह एक विकट समय है और ऐसे में जरूरी है कि उन्हें सम्मानजनक राशि और जमीन सहित अन्य संसाधनों का लाभ उपलब्ध कराया जाए ताकि उक्त प्रभावित परिवारों को इससे कुछ राहत मिल सके और किसी भी प्रकार से कार्य के संचालन में व्यवधान उत्पन्न ना हो।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.