July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* एक वाहन माजदा एवं 05 नग भैंस की गयी जप्त
* एक कथित आरोपी गिरफ्तार
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  जानकारी के अनुसार कोरबा जिलान्तर्गत रजगामार थाना चौकी में 06 जून को रात्रि लगभग 10.00 बजे कथित आरोपी 05 नग भैंस को अपने माजदा वाहन में अपने अन्य साथी के साथ उक्त भैसों को लोडकर बेचने के लिये ले जाने की सूचना ग्रामीणों से मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची। जो ग्रामीणों द्वारा रोकने से उसके अन्य साथीगण मौके से फरार हो गये। जिसमें प्रार्थी के लिखित शिकायत आवेदन पर जीरो नंबरी अपराध धारा 4, 6, 10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता एवं देहात क्षेत्रों में हो रही मवेशियों की अवैध रूप से बेचने ले जाने की घटना पर अंकुश लगाने हेतु कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यु.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतिभा मरकाम के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी रजगामार उप निरीक्षक महासिंह धूर्वे को कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर अपने अधीनस्त कर्मचारी सउनि राकेश सिंह प्रआर 353 विनोद कुमार प्रआर 174 गुरूवार सिंह आर 814 रूप नारायण आर 562 अजय महिलांगे सैनिक 119 चेतन नारंग के द्वारा अपराध विवेचना के प्रार्थी के निशान देही पर घटना स्थल निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाह का कथन लिया गया। कथित आरोपी से घटना में प्रयुक्त वाहन एवं 05 नग भैंस को जप्त किया गया। विवेचना दौरान ज्ञात हुआ की 05 नग भैंस चोरी की है, जिससे अपराध में 379 की धारा का विस्तार किया गया। कथित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 03 अन्य कथित फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.