February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले के कटघोरा नगर में गौ-तस्करी रोकने और गौ-वंश तस्करों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग को लेकर ओमेश बिसेन गौ सेवा प्रमुख व सवर्धन संगठन के प्रांत प्रमुख रायपुर निवासी और नेहा चौहान ने कटघोरा से कोरबा तक दंडवत यात्रा निकाली। कदम-कदम पर नारियल पकड़कर सड़क पर दंडवत करते हुए गौ-तस्करी रोकने और गौ-मांस तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा के दौरान उनके साथी फ्लैक्स, झंडा लिए गौ-तस्करी रोकने का नारा लगाते रहे। ओमेश बिसेन ने आरोप लगाते हुए बताया कि कटघोरा में कुछ लोगो के द्वारा गौ-तस्करी की जा रही हैं। गौ-तस्करी में लिप्त कथित आरोपियों पर उचित कार्यवाही करने हेतु दंडवत यात्रा निकाली।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.