कोरबा कोतवाली थाना पुलिस ने लूट के कथित आरोपियों को किया गिरफ्तार



* चार कथित आरोपियों के कब्जे से लूटी रकम की बरामद
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा प्रार्थी गोविंद साकिन धुमाडोल थाना कुसमी जिला सिधी म.प्र. थाना उपस्थित आकर रिर्पोट दर्ज कराया कि 29 मई को एसकेएस प्लांट रायगढ से कोयला खाली कर वापस गेवरा ट्रेलर वाहन से लौट रहा था कि सुबह लगभग 04.15 बजे रेलवे फाटक मानिकपुर कोरबा के पास पहुंचा। फाटक बंद होने से गाडी को खडा कर फाटक खुलने का इंतजार कर रहा था कि चार अज्ञात युवक जो सभी अपने चेहरे को काला लाल गुलाबी एवं सफेद रंग के गमछा से बांधे थे। वाहन में अचानक चढ़कर प्रार्थी के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट करते हुये प्रार्थी के पर्स में रखे वेतन का पैसा 31000 रू नकद, ड्रायविंग लायसेंस एवं आधार कार्ड को लूट कर ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 306/2024 धारा 394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान तथा डीएसपी प्रतीभा मरकाम के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी एम.बी. पटले के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा मामले की विवेचना की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को मिली मुखबिर सूचना पर कथित आरोपीगण को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर अपने मेमोरेंडम कथन पर अपने अन्य साथीयो के साथ मिलकर जुर्म करना स्वीकार करने पर उनके कब्जे से लूटी गयी रकम, गमछा जप्त किया गया है। मामले में कथित आरोपियों की संख्या 05 से अधिक होने से मामले में धारा 395 भादवि जोड़ी गयी। उनके विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपिगणों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की पता-तलाश की जा रही है जिन्हें पुलिस के द्वारा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

