August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  बताया जा रहा हैं की कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की दीपका, गेवरा, कुसमुंडा और कोरबा क्षेत्र के खुली कोयला खदानों में सुरक्षा मापदंड का पालन नहीं किया जा रहा है। कोल माइनिंग रेगुलेशन 2017 के धारा 196 में उल्लेखित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है और आमजनों की जान-माल कीं सुरक्षा की अनदेखी हो रही है।
जानकारी के अनुसार कोयला उत्खनन व उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने के लिए नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। गांवों में स्थित मकानों और रिहायशी क्षेत्रों तक खदान का विस्तार कर लिया गया है। ब्लास्टिंग के कारण घरों में पत्थर गिरना, मकानों में दरार आना व छत का गिरना, हेंडपंप, बोर का धंसकने जैसी घटनाएं आम हो चुकी है। खदान विस्तार से पूर्व प्रभावित ग्रामों को बिना हटाए जबरदस्ती खनन कार्य हो रहा है। ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति ने निदेशक खान सुरक्षा महानिदेशालय धनबाद को शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.