August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* नेपाल सहित कई स्थानों से आये प्रतिभागियों को पछाड़ा
* दिल्ली में हुई स्पर्धा
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा अंचल की माही सांवरिया ने एक बार फिर जिले और राज्य का नाम रौशन किया है। उसने इस बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। माही सांवरिया ने कई राज्यों के प्रतिभागियों को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के होटल रेडिशन ग्रुप इन मेपल न्यू दिल्ली में हुआ था। आयोजक वर्षा पांडेय की देखरेख में उक्त प्रतियोगिता संपन्न हुई।
देश भर से प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे थे, जिनमें 40 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के कोरबा, राजनांदगांव, जगदलपुर के अलावा दिल्ली, जयपुर, राजस्थान, पंजाब, नोएडा, नेपाल, मुंबई, जबलपुर आदि स्थानों से भी प्रतियोगी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे थे। सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन पर माही सावरिया को मिस यूनिवर्स का खिताब मिला और मिस्टर यूनिवर्स का खिताब राजनांदगांव के प्रतिभागी ने जीता।
प्रतियोगिता मिस, मिसेज, मिस्टर और किड्स कैटेगरी में आयोजित हुई थी। इससे पहले गोवा में आयोजित हुए मिस्टर-मिस-मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2023 ब्यूटी प्रजेंट कांटेस्ट में भी 22 वर्षीय माही सांवरिया ने अपना जलवा बिखेरा था।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.