July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  द्वितीय राष्ट्रीय कुडो चैंपियनशिप किफ़ी कुडो एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया एवं हिमाचल प्रदेश कुडो संघ के संयुक्त तत्वाधान में हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित ग्रीन हिल्स कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में आयोजित किया गया। कोरबा ज़िले से कुडो संघ ज़िला अध्यक्ष एवं लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी सिटी सेंटर मॉल के मुख्य कोच प्रेमराज बंजारे ने बताया यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 मई से 31 मई तक आयोजित की गई ,जिसमें पूरे देश भर से लगभग 3000 खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश से कुल 80 खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया जिसमें कोरबा ज़िले के लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी सिटी सेंटर मॉल कोरबा एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम बालको के 12 कुडो खिलाडियो में से 10 खिलाड़ियो ने पदक प्राप्त कर ज़िले को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है जिसमे चार स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और साथ ही पांच कांस्य पदक जीतकर कोरबा जिले का मान बढ़ाया हैं।
कोच प्रेमराज बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया की कुडो खेल दस प्रकार के बेस्ट मार्शल आर्ट्स से बना हुआ है, कूडो खेल भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त है, इस खेल के चेयरमैन एवं मुख्य संरक्षक भारत के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार हैं।
कोरबा जिले के खिलाड़ियो द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष बसंत शर्मा, सचिव सुरेश क्रिस्टोफ़र, कोषाध्यक्ष सुशील गर्ग, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, क्रीड़ाधिकारी के.आर. टंडन, छत्तीसगढ़ राज्य कुडो संघ के उपाध्यक्ष अविनाश बंजारे, कार्यकारी अध्यक्ष अजीत शर्मा, उपाध्यक्ष किरण निराला, ज़िला सचिव देवशीष कश्यप, वर्ल्ड कराते चैंपियन स्नेहा बंजारे, कोच रानी मरकाम, रिया श्रीवास, विश्वजीत मंडल,सागर शर्मा, जसमीत सिंह सहित बच्चो के अभिभावको ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.