July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* तिफरा के दो उद्योगों के लाइसेंस किए गए निरस्त
* 20 उद्योगों को नोटिस जारी
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के निर्देश के बाद जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने बिलासपुर तिफरा के दो गैर औद्योगिक इकाइयों के लाइसेंस निरस्त कर दिया है। वही 20 बंद या गैर औद्योगिक गतिविधियों में संलग्न इकाइयों को नोटिस जारी किया गया है।
तिफरा सिरगिट्टी और सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्र से लगातार उद्योगपतियों द्वारा शासन से लीज पर जमीन लेकर गैर औद्योगिक कार्य किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने उद्योग विभाग को सर्वे कराकर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिला व्यापार और उद्योग केंद्र बिलासपुर के प्रबंधक एम.एल. कुशरे ने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से सिरगिट्टी और सिलपहरी के औद्योगिक क्षेत्र का सर्वे कराया। सर्वे के मुताबिक तिफरा में 135 सिरगिट्टी के चार सेक्टर में 433 सहित कुल 568 उद्योगपतियों को उद्योग संचालित करने जमीन दी गई है। कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर जब विभाग ने सर्वे कराया तो कई इकाइयां या तो बंद मिली या फिर उसमे गैर औद्योगिक कार्य होना पाया गया। जिला उद्योग विभाग ने तिफरा के दो उद्योगों का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। वही 20 इकाइयों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि वे औद्योगिक इकाइयां शुरू करें अन्यथा उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.