July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिलान्तर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 10 साल पहले बना ग्राम बगदेवा से राल के बीच का बांध पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे यहां कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है।
जानकारी के अनुसार इस बांध का निर्माण बिना सरिया के किया गया हैं। जिसके कारण दो हिस्से में बंटने के साथ ही पिलर भी टूट गया है। इसके बाद भी जिम्मेदार विभाग के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर दो पुल और पुलिया है। इसका निर्माण लगभग 10 साल पहले हुआ था। खदान क्षेत्र होने के कारण 12 टन क्षमता वाले पुल पर 50 से 60 टन वाले भारी वाहन दौड़ रहे थे। इस वजह से समय से पहले ही पुलिया और पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग पर ग्रामीण आवाजाही अभी भी कर रहे हैं। भारी वाहन चलने से बांध कभी भी नीचे गिर सकता है

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.