July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिलान्तर्गत सिंचाई विभाग की जमीन पर वर्षों से काबिज 80 परिवारों के मकान कन्वेयर बेल्ट विस्तार की जद में आ रहे हैं। तत्संबंध वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बिजली कंपनी के चेयरमैन, मुख्य अभियंता, कलेक्टर कोरबा, सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखकर सभी काबिज लोगों को मुआवजा और व्यवस्थापन दिए जाने की मांग की है।
जिले में उत्पादन कंपनी के कोरबा-पश्चिम क्षेत्रान्तर्गत विस्तार होना है। इसके लिए कन्वेयर बेल्ट का भी विस्तार किया जा रहा है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अपने लिखे पत्र में ध्यान आकृष्ट कराया है की कोरबा जिले में सिंचाई विभाग की दर्री स्थित जमीन पर कई वर्षों से 75 से 80 मकान बनाकर लोग बसे हुए हैं। वे इस विस्तार परियोजना से प्रभावित हो रहे हैं। चुंकि कन्वेयर बेल्ट के विस्तार से 98 शासकीय क्वार्टर भी प्रभावित हो रहे हैं, अतः उन्हें अन्य स्थान पर क्वार्टर बनाकर दिया जा रहा है। इसी तर्ज पर सिंचाई विभाग की जमीन पर बसे लोगों को भी मुआवजा व आवास की सुविधा दी जाए अन्यथा इनके समक्ष आर्थिक तथा निवास करने की गंभीर समस्या उत्पन्न होगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.