February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*पुलिस द्वारा अवैध मादक द्रव्यों पर कार्यवाही करते हुए 12 प्रकरणों में कुल 235 लीटर कच्ची महुआ शराब की जप्त
* पुलिस के द्वारा कुल 14 लोगों पर कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में 23 मई को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीले पदार्थ के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देश दिए गए, जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की गयी हैं।
कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा के तहत अलग-अलग जगह पर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 12 प्रकरणों में कुल 235 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर कुल 14 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की।
जानकारी के अनुसार कोरबा पुलिस टीम के द्वारा 01 जनवरी 2024 से अब तक कुल अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 331 प्रकरणों में कुल 5236 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देसी प्लेन मंदिरा शराब की जब्ती कार्यवाही करते हुए कुल 336 लोगों को आबकारी अधिनियम के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.