July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह , प्रदेश अध्यक्ष महिला आरती सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सारिका यादव एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी निधि तिवारी की अनुशंसा पर श्रीमती क्रांति सोनी को जिला कोरबा से “महिला जिला कार्यकारी अध्यक्ष” के पद पर नियुक्त किया गया है। संस्था के पदाधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की है।
उन्होंने कहा कि संगठन उन पर पूर्ण बिश्वास करती है कि वे अपने पद के साथ पूरी तरह न्याय करेंगी और तन, मन, धन से संगठन के उद्देश्यों को पूर्ण करते हुए जनकल्याण के कार्य करेंगी। साथ ही संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाएंगी एवं नियमो का पूर्ण रूप से पालन करेंगी।
नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह एवं महिला प्रदेशाध्यक्ष आरती सिंह ने अपील करते हुए कहा है कि समाज में विभिन्न वजहों से प्रताड़ित लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं। संगठन उनकी समस्याओं का समाधान करने की पूरी कोशिश करेगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.