February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* भूमाफियाओं में मची खलबली
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला कलेक्टर के निर्देश पर अंचल में स्थित सरकारी जमीनों पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ने का दौर पुनः शुरु कर दिया गया है। इसी कड़ी में निगम का तोडूदस्ता वार्ड नंबर 31 दादरखुर्द मैगजीन भांठा में पहुंच अवैध रूप से बने चार घरों को जेसीबी के सहारे तोड़ दिया। जिला प्रशासन को मिली शिकायत के बाद कलेक्टर ने पिछले दिनों अतिक्रमण को हटाने के निर्देश जारी किये थे, जिसके बाद निगम के अमले ने कार्यवाही की।
इससे पूर्व भी निगम अमले के तोडू दस्ते ने इसी क्षेत्र में तीन अवैध निर्माण को तोड़ने कार्यवाही की थी। निगम के अधिकारियों ने बताया कि बेजा कब्जाधारियों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस पहले जारी किया दिया था लेकिन उनके द्वारा ध्यान नहीं देने पर यह कार्यवाही की गई।
नगर निगम तोडूदस्ता प्रभारी योगेश राठौर ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दादर स्थित मैगजीन भाटा में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था जहां बाउंड्री वॉल और मकान निर्माण करने के बाद वे फरार हो गए जिनकी काफी पतासाजी की गई, परंतु अवैध कब्जाधारी सामने नहीं आए। नोटिस चस्पा कर उन्हें समय दिया गया था आज अवैध कब्जा ढहाने कार्यवाही की गई।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.