February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* न्यू विश्वकर्मा इंजीनियरिंग के आवेदन पर कुर्की वारंट हुआ जारी
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला के कटघोरा तहसील अंतर्गत मेसर्स न्यू विश्वकर्मा इंजिनियिरिंग वर्क्स कटघोरा के द्वारा मेसर्स यश मार्डन फूड प्रोडक्ट को सप्लाई किये गये राईस मिल मशीनरी/सामग्री की बकाया राशि के लिये सुक्ष्म एवं लघु उद्योग फेसिटिलेशन काउंसिल रायपुर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था।
प्रस्तुत आवेदन को स्वीकार करते हुए मेसर्स यश मार्डन फुड प्रोडक्ट अंजनी रोड पेन्ड्रा को 1,69,840/- रूपये प्रदाय किये जाने बाबत् निर्णय पारित किया गया है। इस निर्णय के निष्पादन के लिये जिला न्यायाधीश रायपुर छ.ग. के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वर्तमान में तृतीय जिला न्यायाधीश रायपुर छ.ग. द्वारा 09-05-2024 को आदेश कर बकाया राशि 1,10,359/- रूपये के लिये कुर्की वारंट जारी किया गया है। इसके अनुसार मेसर्स यश मार्डन फुड प्रोडक्ट अंजनी रोड पेन्ड्रा का नगद, वाहन, मशीनरी, फर्नीचर एवं अन्य कुर्की योग्य संपत्ति कुर्क की जाएगी। इस कुर्की के संबंध में मेसर्स न्यू विश्वकर्मा इंजिनियिरिंग वर्क्स कटघोरा के द्वारा न्यायालय में तलवाना पटा दिया गया है। अग्रिम पेशी 24 जून 2024 तय की गई है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.