July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल / भाजपा लोकसभा प्रत्याशी बस्तर महेश कश्यप ने लोकसभा चुनाव 2024 हेतु हरियाणा से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी व वर्तमान सांसद डॉ अरविन्द शर्मा के समर्थन हेतु भाजपा मण्डल अध्यक्ष जैनाबाद एवं एडवोकेट राकेश कुमार व पदाधिकारियों के साथ जैनाबाद,उप तहसील दाहिना,जिला रेवाड़ी के विभिन्न छेत्रों में बैठक कर चर्चा किया साथ ही महाराज उधौदास मंदिर आश्रम जैनाबाद पंहुच हरियाणा यादव समाज के संरक्षक महाराज लालदास का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया

इस दौरान साथ में सुरेश यादव,नगर मंडल अध्यक्ष जगदलपुर व पार्षद सुरेश गुप्ता,पिछड़ा वर्ग मोर्चा दंतेवाड़ा जिला महामंत्री ओम सोनी,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दंतेवाड़ा राहुल असरानी,महिला मोर्चा जैनाबाद मण्डल अध्यक्ष कीर्ति यादव समेत जैनाबाद भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे तत्पश्चात भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज यादव के निवास मुसेपुर पहुंचकर मुलाकात किया |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.