July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के कटघोरा-सुतर्रा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
जानकारी के अनुसार थाना कटघोरा के ग्राम मोहनपुर निवासी रात ड्यूटी खत्म कर घर पहुंच सुतर्रा में एक मित्र के विवाह कार्यक्रम शमिल होने बाद अपने दोस्तों को कटघोरा छोड़कर घर वापस लौट रहा था तभी रात्रि लगभग 1 बजे वह ग्राम सुतर्रा के पास नर्सरी स्थित नाले पर पहुंची तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी बाइक नाले में गिर गई। हादसे में नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 112 की सूचना पर पुलिस वहा पहुंच उसको तुरंत समुदाय स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मार्ग पंचनामा कर परिवार को सौंप दिया वहीं पुलिस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर हादसा करने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.