February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* 2 महिला सहित पांच गिरफ्तार
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में अवैध शराब मामले में सख्त कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग ने दो महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कथित आरोपियों के निशानदेही पर 66 लीटर कच्ची शराब भी जब्त की गई। इसके अलावा 600 किलो महुआ लहान बरामद हुआ, जिसे शराब बनाने के लिए छिपा कर रखा गया था। इस मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कथित आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शराब सहित मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने आबकारी की संयुक्त टीम कटघोरा थाना के वॉर्ड क्रमांक 10 धंवईपुर पहुंची। जहां आबकारी के एक जवान ने ग्राहक बनकर शराब की खरीदी की। इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोग जवान को पहचान नहीं सके। उनके शराब थमाते ही पूरी टीम ने मौके पर दबिश दे दी।
* शराब बनाने और बेचने वाले पकड़ाए
टीम ने शराब बनाने और बेचने के आरोप में कुछ ग्रामीणों को पकड़ उनकी निशानदेही पर 66 लीटर कच्ची शराब सहित 600 लीटर महुआ लहान बरामद किया।
* अवैध कारोबार पर रोक लगाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने शराब सहित अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश को अमलीजामा पहनाने सहायक आयुक्त आबकारी सौरभ बख्शी ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित किया था।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.