February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में कुंआ की सफाई करते समय अचानक दो युवक बेहोश हो गए। जिससे क्षेत्र में घटना की जानकारी होते ही अफरा-तफरी का माहौल निर्मित्त हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 व संजीवनी एक्सप्रेस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा हैं की नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने आनन-फानन दोनों युवकों को बाहर निकाला, जिसमें से एक ने दम तोड़ दिया, वही दुसरे युवक का अस्पताल में इलाज जारी हैं। कुंए में डूबे युवकों का नाम जगत राम और साहेब लाल बताया जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के बुंदेली गांव में कुंए में सफाई करते समय दो युवक अचानक बेहोश हो गए, जिसमे जगत राम नामक युवक की मृत्यु हो जाना बताया जा रहा हैं। वहीं साहेब लाल नामक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। कुएं से निकलने वाली जहरीले गैस को मौत होने की वजह बताई जा रही है। फिलहाल इस पूरे मामले पुलिस जांच कर रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.