February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* गणित में पीएचडी कर सकेंगे कोरबा के छात्र-छात्राएं

 त्रिनेत्र टाईम्स कोरबा अंचल के मध्य दर्री रोड में स्थित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के नाम एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। महाविद्यालय को गणित विषय में शोध केंद्र के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।
इस आशय की अधिसूचना भी अटल बिहार वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा जारी कर दी गई है। गणित विषय में शोध केंद्र स्थापित होने के पश्चात् गणित से संबधित विषय में छात्र-छात्राओं को अब भटकना नहीं पड़ेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के अध्यक्ष सुनील जैन (टोनी) ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा गणित विषय में शोध केंद्र स्थापित करने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में कुछ दिनों पूर्व ही अटल बिहारी वाजपेयी बिलासपुर द्वारा गठित एक समिति द्वारा श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया था। जिसके पश्चात् समिति द्वारा विश्व विद्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। समिति की रिपोर्ट के अवलोकन एवं उनके द्वारा की गई अनुशंसा के पश्चात् विश्वविद्यालय द्वारा श्री अग्रसेन महाविद्यालय कोरबा को गणित विषय में शोध केंद्र के रूप में मान्यता प्रदान कर दी है। श्री जैन ने बताया कि महाविद्यालय में गणित शोध केंद्र स्थापित होने पर ऐसे छात्र-छात्राएं जो गणित से संबंधित विषय में रिसर्च करने में रूचि रखते है उन्हें लाभ मिलेगा। इस कोर्स के द्वारा छात्र-छात्राओं को गणित और उसके अनुप्रयोगों को प्रस्तुत करने और अपने कौशल को विकसित करने में मदद मिलेगी।
श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय को गणित के पीएचडी कोर्स की मान्यता मिलने पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. मनोज कुमार झा, अग्रसेन शिक्षण समिति एवं अग्रवाल सभा के सदस्यों व शहर के गणमान्य नागरिकों शिक्षाविदों ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.