February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* बालको पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  संयुक्त क्षेत्र के वृहद उपक्रम भारत एल्युमिनियम कंपनी कोरबा के भंडारगृह से एल्युमिनियम लादकर ईस्टर लाईट पावर ट्रांसमिसन लिमिटेड सिलवासा गुजरात के लिये अलग-अलग तिथियो में दो ट्रको के माध्यम से भेजा गया था।जो गंतव्य तक नहीं पहुंचा हैं इस आशय की रिपोर्ट सिंह ईस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट एजेन्सी रायपुर मैनेजर के माध्यम से दर्ज कराई गयी थी। दर्ज कराई गयी रिपोर्ट में बताया गया था कि एक ट्रक GJ 12 BX 9094 से भेजा गया था, जिसमे 29.280 MT एल्युमिनियम ट्रक में लोड किया गया था। जिसकी कीमत 8991742/- रूपये बताई गयी हैं। इस ट्रक को ड्रायवर जीत पटेल लेकर रवाना हुआ था। रिपोर्टकर्ता ने दूसरे ट्रक के संबंध में आगे बताया की दुसरा ट्रक GJ 17 XX 0542 का चालक अरविंद लेकर रवाना हुआ था। इस ट्रक में 29.334 MT एल्युमिनियम लादा गया था, जिसकी कीमत 9008325/- रूपये बताई गयी हैं। इस तरह लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपए का एल्युमिनियम रवाना किया गया था। पुलिस के द्वारा उसे ले जाने वाले ट्रक चालको द्वारा अपराधिक विश्वासघात कर किसी अन्य जगह ले जाने की रिपोर्ट पर थाना बालको में 406 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर वैधानिक कार्यवाही करते माल मुलजिम का पता तलाश किया जाते रहा। इस बीच मुखबीर सुचना में बताया गया की उक्त माल को दिल्ली में खपाने हेतु ले जाया जा रहा हैं। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस. चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्रीमती प्रतीभा मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको अभिनवकांत सिह के नेतृत्व में बालको पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए कथित आरोपियों, मशरूका की पता-तलाश कर धर पकड हेतु सुचना तंत्र लगाकर दिल्ली रवाना हुई। जहां उक्त ट्रकों के माल को दूसरे ट्रक RJ 52 GA 9662 एवं ट्रक HR 38 AC 8899 में पलटी कर खपाने हेतु दिल्ली में ले पाया गया। दिल्ली से मशरूका (एल्युमिनियम) सहित दिल्ली में कथित आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। बरामद सामान एवं कथित आरोपी को वापस कोरबा लाया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया। उक्त मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पता-तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालकोनगर अभिनवकांत सिंह, सउनि धनंजय जाटवर, प्र.आर. 336 राजनारायण सिंह, आर. 40 सलामुद्दीन हवारी, आर.826 संजीव सिंह का विशेष योगदान रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.