February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई रेंज में हाथियों का उत्पात जारी है। अर्धरात्रि आबादी वाले क्षेत्र में घुसे हाथियों के एक झुंड ने एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। मकान के भीतर रखे अनाज को अपना निवाला बनाया। घटना के दौरान परिवार ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार केंदई रेंज के ग्राम लालपुर में निवासरत एक ग्रामीण परिवार प्रतिदिन की तरह रात्रि भोजन उपरांत अपने मकान में सोए हुए थे। उन्हें अर्धरात्रि आ धमके हाथियों के झुंड की चिंघाड़ सुनाई दी। वे सुरक्षित स्थान पर पहुंचते इससे पहले हाथियों वहां पहुंच गए। किसी तरह परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई। वे दूर से मकान को क्षतिग्रस्त और भीतर रखे अनाज को निवाला बनते देखते रहे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल में खदेड़ा। बताया जा रहा है कि 48 हाथियों का झुंड केंदई और ऐतमानगर रेंज के ग्राम लालपुर, कापानवापारा, कोरबी सहित दो अन्य ग्राम में अस्थायी डेरा डाले हुए है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.