July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  14 मई को महाप्रबंधक कोरबा क्षेत्र के सभागार में कार्मिक निदेशक बिरंची दास, एसईसीएल, मुख्यालय एवं महाप्रबंधक आईआर, मनीष श्रीवास्तव बिलासपुर के आतिथ्य में संयुक्त सलाहकार समिति कोरबा क्षेत्र की आवश्यक बैठक आहूत की गयी, जिसमे उत्पादन, वेलफेयर, आवास, स्वास्थ, सुरक्षा, अवैध कब्जा, सहित कर्मचरियों से जुडी समस्या को संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्यों ने रखा।
उक्त अवसर पर महाप्रबंधक कोरबा क्षेत्र दीपक पंड्या, उप महाप्रबंधक एच.के. प्रधान, महाप्रबंधक सिविल भानु सिंह, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोरबा क्षेत्र श्रीमती सीमा अरोरा, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री शिंदे, सहित संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य गोपाल नारायण सिंह, मोहन सिंह प्रधान, धर्मा राव, ए.के. विश्वास, संदीप, अशोक सूर्यवंशी, राजगोपाल सिंह, धनन्जय प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अंत मे बैठक में सभी सदस्यों की रखी गई बाते एवं मांगों पर कार्मिक निदेशक बिलासपुर ने सकारत्मक सोच के साथ संविधान सम्मत निराकरण हेतु पहल करने हेतु आश्वस्त किया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.