February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा   नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल प्रचार थमने का अंतिम दिन विभिन्न वार्ड, संस्थाओं में पहुँचकर भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में प्रचार कर वोट मांगा, इस दौरान जबलपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष के साथ उपस्थित रहें |

नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल जी ने वार्ड 35 में सुबह सवेरे कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर किया सघन जनसंपर्क। डॉ सरोज पांडे को विजय दिलाने जनता से किया आह्वान, बालको नगर के वार्ड क्रमांक 40 नेहरू नगर में नुक्कड़ बैठक आयोजित हुई। कोरबा स्थित महिंद्रा वर्कशॉप के लगभग 150 कर्मचारियों को संबोधित किया।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र का दाग झेल रहे महापौर के वार्ड में पंप हाउस इलाके के अटल आवास कालोनी में नुक्कड़ बैठक आयोजित की गई। जहां जबलपुर के लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे जी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी, प्रवीण जैन जी ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित कर कोरबा लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडे जी के समर्थन में कमल छाप पर बटन दबाकर उन्हें विजय दिलाने हेतु आग्रह किया गया। साथ ही रामपुर में भाजपा के समर्थन में निकाली गई एक रैली को भी उक्त वक्ताओं ने संबोधित किया |

कोरबा स्थित हुंडई के शोरूम में श्री अशोक मोदी जी के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी, जबलपुर लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे जी, प्रवीण जैन जी एवं समाज के अन्य वर्गों के सम्मानित लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के पश्चात एक बड़ी रैली मतदाता जागरण हेतु निकली गई।

इस दौरान शहडोल के जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह जी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित जी, सतीश झा जी, लक्ष्मण श्रीवास जी, लल्लन सिंह जी, परिमल यादव जी, सत्यनारायण जी, अविनाश सिंह, महावीर राठौड़, शिवकुमार साहू, गोलू, विजय साहू, एल पी साहू, गोपाल प्रसाद केडिया, गुमान सिंह, शैलेंद्र सिंह, रिशु श्रीवास्तव, रमेश सोनी, डिलेंद्र यादव, अरुण निर्मलकर, मंजू कश्यप, दीपाली विश्वास, मीरा मिस्त्री, वेंकट, वेंकटेश्वर लू, धीरज झा, मुकेश पंडित, निखिल मित्तल, राजा शर्मा, संतोष तंबोली हेमा मालिनी कार्यकर्ता गण शामिल रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.