February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा    रविवार 31 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ने कोरबा जिला के पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव में भारी अंतर मतों से जीत दर्ज करने के लिए कोरबा लोकसभा के सभी विस्तारको की बैठक ली.

बैठक में कोरबा लोकसभा के अन्तर्गत सभी विधानसभा की वास्तविक स्थिति और समीकरण की जानकारी लेकर उन्होंने भारी मतों से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे को जिताने के लिए महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर खास चर्चा करने के साथ ही जीत का गुरु मंत्र दिया ।

इस बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष कोरबा डां. राजिव सिंह, कोरबा लोकसभा विस्तारक गिरवर राठौर, रामपुर विधानसभा विस्तारक सनत धीवर, कटघोरा विधानसभा विस्तारक विश्राम सिंह ठाकुर, बैकुंठपुर विधानसभा विस्तारक विश्वनाथ साहु, भरतपुर सोनहत विधानसभा विस्तारक धर्मेन्द्र तिवारी, मरवाही विधानसभा विस्तारक डमरू धर यादव उपास्थित रहे.

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.