February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा भारतीय जनता पार्टी बस्तर लोकसभा के दंतेवाड़ा विधानसभा प्रभारी पूर्व मंत्री महेश गागड़ा आज दंतेवाड़ा पहुंचे और भाजपा कार्यालय चितालंका मेँ क्रमवार जिला पदाधिकारी,मण्डल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र के संयोजक,सहसंयोजक व प्रभारियों की बैठक लेकर आगामी लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा किया | पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा की लोकसभा चुनाव हेतु महेश कश्यप को प्रभारी बनाया गया है,हम सारे कार्यकर्ताओ को मोदी जी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाना है और उसके लिए महेश कश्यप को हमे अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाकर लोकसभा सदस्य बनाकर भेजना है जो तब ही संभव होगा जब हम सब कार्यकर्ता अपने अपने जिम्मेदारियों की और बूथों की चिंता करेंगे | श्री महेश ने कहा की जिस प्रकार कुछ ही दिन पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओ ने मेहनत किया और मेहनत का परिणाम ऐतिहासिक जीत के रूप में आया और विधायक चैतराम अटामी ऐतिहासिक मतों से विजयी हुए उसी तरह महेश कश्यप को भी ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर लोकसभा सदस्य बनाकर भेजना है | श्री महेश ने कहा की दुनिया में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ाने का काम हमारे नरेंद्र मोदी जी ने किया है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। भाजपा ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर सभी वर्ग के लिए सबका साथ-सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को मानकर काम किया है यही कारण है
देश के सर्वोच्च पद पर हमारे आदिवासी समाज की महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी बैठी है |

भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी ने कहा की हमारी सरकार ने तीन महीने में ही मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा कर दिया है। बाकी वादे हमारी सरकार जल्द से जल्द पूरा करेगी। श्री अटामी ने कहा कि आप यह मानकर चलिए कि मोदी जी प्रत्याशी है और पूरी सरकार जनता के विकास के लिए समर्पित है । आने वाले 19 अप्रैल को प्रजातंत्र की सबसे बड़ी ताकत आपका एक वोट आपके 5 साल का भविष्य तय करेगा। विकास का काम जो चल रहा है और जो श्री मोदी जो काम कर रहे हैं वह आगे भी 5 साल ऐसे ही चलता रहे, इसलिए जरूरी है 19 अप्रैल को आप लोगों का बहुमूल्य वोट भारतीय जनता पार्टी के कमल छाप में बटन दबाकर प्रदान करें और महेश कश्यप को भारी मतों से विजयी बनाएं।
लोकसभा बस्तर सह संयोजक संजय पांडेय ने भाजपा केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के बारे मेँ पदाधिकारियों से चर्चा किया |
इस दौरान पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप समेत समस्त भाजपा प्रदेश,जिला,मंडल,मोर्चा,प्रकोष्ट के पदाधिकारी,शक्ति केंद्र के पदाधिकारी व प्रभारी,बूथ के पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.