February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा जिले के ग्राम सतरेंगा विकासखण्ड कोरबा में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर समुदाय हेतु वित्तीय एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में लगभग 170 पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर जनजाति के लोग शामिल हुये।
जिले मे निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर समुदाय के शिक्षित युवक-युवतियो को विभिन्न शासकीय विभागों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियमित, कलेक्टर दर एवं दैनिक मजदूरी पर रखा गया है। यह समुदाय वित्तीय लेनदेन के बारे में जागरूक नही होने के कारण कई असामाजिक तत्वों द्वारा इनके भोलेपन का फायदा उठाकर इनके नाम पर लोन, एटीएम से पैसे आहरण, कोरे चेक पर हस्ताक्षर या अन्य माध्यम से ठगी किये जाने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक ठगी का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें सुन्दर साय पहाड़ी कोरवा भृत्य पूर्व माध्यमिक शाला देवपहरी को उनके ही विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा ठगी करते हुए कोरे चेक में हस्ताक्षर कराकर रकम हड़प ली गई थी, जिसे कोरबा जिला कलेक्टर द्वारा संज्ञान मे लेते हुए तत्काल ठगी की गयी राशि वापस दिलाई गयी।
भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसी उद्देश्य से आदिवासी विकास विभाग एवं लीड बैंक के माध्यम से इन जनजातियो को ठगी से बचने तथा वित्तीय लेन-देन संबंधी विस्तृत जानकारी शिविर के माध्यम से दी गयी।
शिविर में देवेंद्र पाटले सहायक संचालक आदिवासी विकास कोरबा, श्रीमती कौशाम्बी गबेल मंडल संयोजक, नरोत्तम सिंह ठाकुर लीड बैंक मैनेजर, विजय कुमार, कृष्णा यादव करतला आदि उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.