भाजपा लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप का गीदम में विभिन्न समाज के प्रमुखों द्वारा किया गया गर्मजोशी से भव्य स्वागत*
1 min read


जनता का विश्वास भाजपा के साथ, दंतेवाड़ा विधानसभा से 20000 से अधिक वोटो के अंतर से महेश कश्यप को जीताकर पुनः बनाएंगे डबल इंजन सरकार – चैतराम अटामी
बस्तर की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से विजय का मार्ग प्रशस्त होगा – महेश कश्यप
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा भारतीय जनता पार्टी के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप का भाजपा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी की उपस्थिति में आज देर शाम श्री राम धर्मशाला गीदम में आगमन हुआ जहा भाजपा कार्यकर्ताओ और विभिन्न समाज के प्रमुखों ने आतिशबाजी के साथ गर्मजोशी से महेश कश्यप का स्वागत किया ।आज नामांकन पत्र जमा करने के बाद भाजपा लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप दंतेवाड़ा जिले के व्यावसायिक नगरी गीदम पहुंचे जहा उन्होंने विभिन्न समाज प्रमुखों और भाजपा कार्यकर्ताओ से श्री राम धर्मशाला गीदम में मुलाकात किया |
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्री कश्यप ने कहा कि मोदी जी की गारंटी और विष्णु जी के सुशाशन के साथ पूरे देश व बस्तर की जनता के आशीर्वाद से भाजपा पुनः 400 से अधिक सीटों के साथ केंद्र मेँ सरकार बनायेगी । जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत का परचम लहरा कर केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही 03 महीने में महतारी वंदन योजना के तहत लाखो महिलाओ के खाते में 1000 रु प्रति माह राशि डालना हो,किसानो का बकाया बोनस देना हो,18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति करना हो ये सब कार्य इतने कम समय में डबल इंजन सरकार की वजह से संभव हुए है आगे भी बस्तर के विकास को आगे बढ़ाने के लिए फिर से डबल इंजन सरकार बनाकर मोदी जी को 400 से अधिक सीटों के साथ पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है |
भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि बस्तर की जनता का विश्वास व आशीर्वाद भाजपा के साथ है। बस्तर की उत्तरोत्तर प्रगति व संस्कृति को अक्षुण्ण रखने का संकल्प है। जनता जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी।श्री अटामी ने कहा की अबकी बार 400 पार और दंतेवाड़ा विधानसभा से 20000 से अधिक मतों के अंतर के साथ हम महेश कश्यप को विजयी बनाकर पुनः डबल इंजन सरकार बनाएंगे | केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना,मोदी जी के 10 वर्ष के सरकार के कार्यकाल में भारत को विकसित और अधिक शक्तिशाली बनाने हेतु लिये गये ऐतिहासिक निर्णय को लेकर जनता का आशीर्वाद और विश्वास भाजपा के साथ है और भाजपा के कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता महेश कश्यप के साथ जन जन तक जा रहे है,आप सभी का आशीर्वाद और प्यार भाजपा से बस्तर लोकसभा के सरल,सहज और मिलनसार प्रत्याशी महेश कश्यप को मिल रहा है जिसका उदाहरण है की आप इतने कम समय मेँ सुचना के बाद यहाँ इतनी अधिक संख्या मेँ उपस्थित हुए है अब बस्तर की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाने के लिए महेश कश्यप को हम सबको मिलकर विजयी बनाना है और पुनः डबल इंजन की सरकार बनाना है जिससे बस्तर का विकास और अधिक तीव्र गति से आगे बढे और हमारा बस्तर विकास के नये कीर्तिमान रच कर पूरी दुनिया मेँ अग्रसर बने |
इस दौरान भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता समेत विभिन्न समाज के प्रमुख व सदस्य भारी संख्या मेँ उपस्थित हुए |


