February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद, हर साल एक नया अंदाज में मनाया जाता है त्यौहार
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला पुलिस होली के अवसर पर वृद्ध आश्रम में बड़ा खूबसूरत दृश्य देखने को मिला। पुलिस टीम ने अपने साथ यहां रहने वाले आश्रम के बुजुर्गों की भी होली खुशनुमा बनाने का पूरा इंतजाम कर रखा था। जहां पुलिस के द्वारा होली खेली गई, बुजुर्गों के साथ उत्सव मना कर पर्व की खुशियां साझा की। उनकी सेहत जानी, मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद भी लिया। पुलिस की इस अनुकरणीय पहल से घर परिवार से दूर एकांकी जीवन व्यतीत करने वाले बुजुर्गों की होली भी खुशनुमा हो गई। पुलिस विभाग की यह खूबसूरत होली सर्वमंगला मंदिर परिसर में संचालित वृद्ध आश्रम में देखने को मिली। यहां रह रहे आश्रम के बुजुर्गों की होली खुशनुमा बनाते हुए सर्वमंगला चौकी प्रभारी ने विशेष पहल की।
सोमवार को जहां आम नागरिकों ने होली मनाई, दूसरे दिन की परंपरा आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को जिलेभर की पुलिस ने जमकर रंग गुलाल उड़ाए। इसी कड़ी में सर्वमंगला चौकी प्रभारी ने मंगलवार को अपनी यह होली आश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाई। उन्होंने न केवल वरिष्ठजनों के साथ रंग पर्व की खुशियां साझा की, उनका मुंह मीठा कराया और उनका आशीर्वाद लिया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.