July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  खाटू नरेश श्री श्यामजी का फाल्गुन महोत्सव दिनॉक 21 मार्च 2024 को पूरे देश दुनियॉ में धूमधाम से मनाया गया। विदित हो कि इस दिन राजस्थान के खाटूधाम में लाखों की संख्या में भक्तगण श्री श्याम मंदिर मे भगवान के दर्शनों हेतु पधारते है एवं इस वर्ष लगभग 20 लाख से भी अधिक भक्तों ने भगवान के दर्शन किये।
श्री सप्तदेव मंदिर में सभी उत्सवों को धूमधाम से मनाने की परम्परा है किन्तु मंदिर में विशेषकर 5 उत्सवों को विशाल एवं भव्य रूप में मनाया जाता है जिनमे से एक श्री श्याम बाबा की फाल्गुन महोत्सव है, इसी तारतम्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर में 21 मार्च को द्वादशी के दिन श्री श्याम जी का उत्सव बडे ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर कोलकोता से श्री अभिषेक मिश्रा एंड पार्टी को कोरबा आमंत्रित किया गया जिनके द्वारा श्री सप्तदेव मंदिर में दोपहर 2.00 बजे से संगीतमय श्री श्याम अखण्ड ज्योतपाठ किया गया जो इतना मनमोहक था कि मंदिर में उपस्थित समस्त श्याम भक्त भावविभोर होकर झूमने लगे श्री अभिषेक मिश्रा जी के द्वारा भजन एवं संगीत के माध्यम से श्री श्याम जी की महिमा एवं चमत्कार का विस्तृत वर्णन किया गया जिसका उपस्थित भक्तों ने खूब आनंद लिया। यह कार्यक्रम रात्रि 7.00 बजे तक हुआ इसके पश्चात मेंहदी, गजरा उत्सव, धमाल एवं फूलों की होली तथा महाआरती की गयी एवं भण्डारा किया गया जिसमें सैंकडों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी जी ने इस अवसर पर उपस्थित समस्त श्याम भक्तों का आभार व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.