July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा भारतीय जनता पार्टी की सासंद प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे के का नाम तय होने के बाद से ही पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बना हुआ है। इसी कड़ी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रमजान के पवित्र महीने में भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन करने जा रहा है। इस सिलसिले 24 मार्च कोरबा लोकसभा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा कर इफ्तार पार्टी कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई। प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जावेद रब्बानी ने बताया की उक्त रोजा इफ्तार कार्यक्रम में भाजपा सांसद प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे, छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
उक्त कार्यक्रम के लिए सासंद प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय का व्यस्त दौरा कार्यक्रम को देखते हुए जैसे ही समय मिलेगा उक्त आयोजन का एलान किया जाएगा जिसमें मुस्लिम समाज से बड़ी संख्या में लोगो को आमंत्रित किया जाएगा। उक्त बैठक में भाजपा अल्पसंखक मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जावेद रब्बानी, प्रदेश सदस्य राजू खान, मोर्चा जिलाध्यक्ष ताज सिद्दीकी, महामंत्री यासीन खान, उपाध्यक्ष सैदार खान, हबीबुल्लाह अंसारी, जिला मंत्री तारीक कुरैशी, मीडिया प्रभारी करीम अशरफ सोशल मीडिया प्रभारी सैय्यद नसीम, रूकसर बेगम सिम्मी भामरा, परवेज आलम राष्ट्रीय सोशल मीडिया एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.