February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* बिक्री करने वालों के लिए भी जारी हुआ निर्देश
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  देशभर में होली के त्यौहार की रौनक देखने को मिलती है। लोग इसे लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। इस त्यौहार को देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि देश के विभिन्न भागों में न सिर्फ होली के नाम बल्कि इन्हें मनाने के तरीके भी काफी अलग हैं। इस साल देशभर में होली का त्यौहार 25 मार्च को मनाया जाएगा।
कोरबा पुलिस ने इस वर्ष होली पर्व को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि, इस बार अगर किसी ने होली त्यौहार पर मुखौटा पहना तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। क्योंकि होली पर्व पर आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ जाती है, कुछ आपराधिक किस्म के लोग होली त्यौहार को अवसर मानकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते है। वहीं होली की आड़ में मुखौटा पहन कर अपनी पहचान छिपाकर आसानी से अपराध करते है और बचकर निकल जाते है। यही वजह है, कि पुलिस ने मुखौटे की बिक्री करने के साथ ही उसे पहनने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.