July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  कांग्रेस द्वारा कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय को बाहरी बताए जाने पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरोज पांडेय कोई बाहर की नहीं हैं। वह छत्तीसगढ़ की बेटी हैं।
श्रीमती ज्योत्सना महंत कहां कोरबा की हैं। वह भी तो बाहर से ही आई हैं। हम कोरबा के रहने वाले हैं और वहां के कार्यकर्ताओं में और जनता में भारी उत्साह है। सुश्री सरोज पांडेय लाखों वोटो से जीतने वाली हैं। ज्योत्सना महंत ने सांसद रहते हुए 5 साल कोई काम नहीं किया है।
कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि महंत ने 5 साल में केवल एक ही काम किया है वो है भ्रष्टाचार। मुझे कोरबा से विधायक बने 3 महीना हुआ है, भाजपा ने डीएमएफ फंड में 35, 37 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया है।
कोरबा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। इनके सामने कांग्रेस ने वर्तमान सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत को पुनः मौका दिया हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.