February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 


* राजकिशोर प्रसाद के जाति को लेकर न्यायालय में चल रहा था मुकदमा

त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा चुनाव के वक्त प्रस्तुत किया गया। जाति प्रमाण पत्र शुन्य घोषित कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित किया गया हैं, कि तहसीलदार कोरबा द्वारा 5 दिसंबर 2019 को अनुमोदित अस्थाई जाति प्रमाण पत्र को प्रथम दृष्ट्या संदेहास्पद एवं कपट पूर्वक प्राप्त करने के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अंतिम जांच होने तक निलंबित करने तथा अनावेदक राजकिशोर प्रसाद द्वारा किसी भी प्रकार के हित लाभ के लिए उपयोग नहीं किए जाने संबंधी आदेश जारी करने के निर्देश सक्षम अधिकारी को दिया। उक्त आदेश के तहत राजकिशोर प्रसाद द्वारा अस्थाई जाति प्रमाण पत्र को किसी भी प्रकार के हितलाभ के लिए उपयोग करने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। गौरतलब है कि भाजपा पार्षद ऋतु चौरसिया द्वारा राजकिशोर प्रसाद के,अन्य पिछड़ा वर्ग के अस्थाई जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी गई थी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.