कोरबा सीआईएसएफ के जवान की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब



* सैनिक सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-चांपा मार्ग में ग्राम भैंसमा गिधौरी निवासी सीआईएसएफ के जवान अर्जुन सिंह कंवर पिछले सप्ताह दुर्ग-भिलाई में सड़क हादसे का शिकार हो गया था। हादसे के बाद जवान का रायपुर अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जवान का शव रायपुर से उसके पैतृक गांव भैंसमा गिधौरी लाया गया। मृतक सीआईएसएफ जवान अर्जुन सिंह कंवर को पैतृक गांव में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए आसपास के इलाके लोगों की भी भारी भीड़ जमा हो गई।

