July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे के लिए मांगा गया समर्थन
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कोसाबाड़ी मंडल के शक्ति केंद्र वार्ड नंबर 18 में लाभार्थियों से मुलाकात की गयी। जो केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। उनको जो योजना केंद्र सरकार के द्वारा वर्तमान में चल रही है। उनको देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जिसके अंतर्गत जम्मू कश्मीर से 370 हटना, तीन तलाक बिल को पास करना, अयोध्या में राम भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही चलाये जा रहे अनेक कार्यो के बारे में जानकारी दी। साथ ही तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कोरबा लोकसभा के प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने आग्रह किया।
इस लाभार्थी मुलाकात के समय शक्ति केंद्र के संयोजक हरे राम साहू, कोरबा लोकसभा के विस्तारक गिरवर (बिट्टू) राठौर ने एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुभाष राठौर के साथ अन्य उपस्थित रहे। लाभार्थी संपर्क के डिटेल को सरल पोर्टल में अपलोड किया गया और मिस कॉल करवाया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.