February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के प्रभावशील होने से ठीक पहले निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दो वर्ष से अधिक समय से जिले में पदस्थ अधिकारियों को रेंज से बाहर भेजने का काम जारी है। पुलिस विभाग ने हाल में ही एक सूची जारी की जिसमे कोरबा जिले के चार निरीक्षक इसमें प्रभावित हुए हैं। इसके साथ विभाग में रिफार्मेशन होना तय है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अंतर्गत कोतवाली प्रभारी नितीन उपाध्याय और दीपका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर को सुकमा स्थानांतरित किया गया है। जबकि बालको नगर प्रभारी अभिनवकांत सिंह को बीजापुर व कुसमुंडा प्रभारी मनीष नागर को कांकेर जिले में भेजा गया है। बस्तर क्षेत्र से ही मोती पटेल को कोरबा जिले में स्थानांतरित किया गया है। कोरबा जिले में निरीक्षकों की पर्याप्त पदस्थापना पहले से ही है। इनमें से कई रक्षित केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं। अलग-अलग समय पर उन्हें थाना से यहां भेजा गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.