कृष्णा ग्रुप के द्वारा कोरबा में 1000 कम्बल वितरण का लक्ष्य पूर्ण




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***** कृष्णा ग्रुप मात्र एक व्यवसायिक संगठन ही नही है अपितु इस संगठन के माध्यम से समय समय पर विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्य भी किये जाते है। इसी तारतम्य में इस वर्ष कृष्णा ग्रुप के सौजन्य से शीत ऋतु में कम्बल वितरण करने का कार्य दिसम्बर माह 2024 से प्रारम्भ किया गया तथा महाशिवरात्रि पर्व दिनॉक 08 मार्च 2024 तक इस ग्रुप के द्वारा 1001 से अधिक कम्बल वितरण कर इस वर्ष के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है एवं एक रिकार्ड बनाया गया है।
कृष्णा ग्रुप के सौजन्य से कम्बल वितरण के इस कार्य को प्रसिद्व समाजसेवी अशोक मोदी एवं श्री सप्तदेव मंदिर के ट्रस्टी राजा मोदी, गौरव मोदी, हार्दिक मोदी, चेतन्य मोदी, किरण मोदी, प्रीति मोदी, प्रेमा अग्रवाल, उमा बंसल, सरला मित्तल, अंकिता मेदी, निकिता मोदी एवं श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल समिति, अखिल भारतीय मारवाडी महिला संगठन इत्यादि के सदस्यों के द्वारा कोरबा के अनेको स्थानों पर गरीब एवं असहायों को जैसे अनाथालय, वृद्वाश्रम, मंदिरों के अतिरिक्त बालिका छात्रावास इत्यादि स्थानों पर कम्बल वितरण का कार्य कर लोगों को इस वर्ष पड़ने वाली भीषण ठंड़ से राहत प्रदान किया गया।
कृष्णा ग्रुप के द्वारा ना केवल असहाय और निर्धनों को कम्बल वितरित किया अपितु अन्य लोगों को भी इसका लाभ दिया जिसकी लोगोैंं ने भूरि भूरि प्रशंसा की है।

