July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  कर्तव्य के प्रति समर्पण, कार्यकुशलता, तत्परता, साहस और अपराध की वजह को भांपने की कला ही एक योग्य पुलिसकर्मी की पहचान होती है। जिनके बूते आम नागरिक अपने घर-परिवार और शहर के महफूज होने का भरोसा दिल में लेकर चैन की नींद सो सकता है। ऐसी ही योग्यता का परिचय देते हुए जिला पुलिस के होनहार जवान सुधांशु शर्मा ने गंभीर अपराध की जांच में उत्कृष्ट भूमिका निभाते हुए उसे सुलझाने में अपनी टीम को सफलता दिलाई। अफसरों के मार्गदर्शन और दिशा निर्देश को फॉलो करते हुए उन्होंने वह किया, जिसकी एक निष्ठावान पुलिसकर्मी से अपेक्षा की जाती है।
उनके कार्य और अपराध की जांच में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने उन्हें प्रशस्ती प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत और सम्मानित किया। उनके सम्मान से जिला पुलिस के साथियों ने हर्ष प्रकट किया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.