February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* कथित डीजल चोर के कब्जे से लगभग 210 लीटर डीजल किया गया जप्त
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड, डीजल चोरी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के संबंध में दिये गये निर्देशो के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी कोरबी द्वारा 08 मार्च को पुलिस टीम को मिली सूचना के आधार पर ग्राम बर्रा बोदराडांड निवासी के घर में दबिश देकर उसके कब्जे से 210 लीटर अवैध डीजल बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि पुठीपकाना पसान कोरबी क्षेत्र में रेल कॉरिडोर का कार्य चल रहा है उक्त जगह पर हाइवा ट्रक से डीजल की चोरी किया करता था। चोरी के डीजल को आसपास के ट्रैक्टर संचालकों को दिया करता था। आरोपी के खिलाफ अपराध धारा पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गये लगभग 210 लीटर डीजल जप्त किया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.