July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा कोरबा जिला में सजग कोरबा अभियान चलाया जाकर गुण्डा बदमाश, नशा का अवैध करोबार करने वाले एवं शांति व्यवस्था को भंग करने वालोँ के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही किये जाने से सर्व थाना/चौकी प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है।
इसी कड़ी में जानकारी के अनुसार मुड़ापार गोकुल डेयरी के पास दो पक्षो में हाथापाई हुई जिसका विडियों सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है। मामले में चौकी प्रभारी मानिकपुर उनि प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की गयी, पतासाजी के क्रम में सोशल मिडिया में वायरल विडियों में हाथापाई करने वालो को अनावेदकगण पार्टी नम्बर 01को पहचान किया जाकर कानून व्यवस्था की स्थित निर्मित हो सकने एवं तत्काल शांति व्यवस्था भंग करने के अंदेशा में दोनो पक्षों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अंतर्गत धारा 151/107, 116 (3) द०प्र०स० अंतर्गत कार्यवाही किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.